मुंडन कर जताएगा विरोध
हड़ताल से योजनाओं का कार्य प्रभावित
राशन नहीं मिलने से परेशान हितग्राही पहुंचा धरना स्थल
धरना स्थल पर किया सुंदरकांड पाठ
मनरेगा के संविदा अधिकारी-कर्मचारी व रोजगार सहायक दूसरे दिन मंगलवार को भी कलम बंद हड़ताल पर रहे। खिड़िया निवासी अर्जुन अहिरवार ने मंगलवार को सीईओ केके ओझा को आवेदन देकर दो माह से राशन नहीं मिलने की शिकायत की। आवेदन को सीईओ ने सचिव खिड़िया के लिए मार्क कर दिया। अर्जुन आवेदन लेकर धरना पर बैठे रोजगार सहायकों के पास पहुंचा और बोला साहब ने यह कागज किसके लिए लिखा है बता दो या फिर आप ही इसका हल करवा दो। इस पर रोजगार सहायकों ने उसे सचिव के पास जाने को कहा। दरअसल अर्जुन की समग्र आईडी उचित मूल्य दुकान पर सत्यापित नहीं होना दिखा रही थी। इस कारण उसे राशन नहीं मिल रहा है। मनरेगा संविदा कर्मी के हड़ताल पर होने के कारण ऐसे अनेक हितग्राही भटक रहे हैं और पंचायतों के अनेक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
माखननगर। धरना स्थल पहुंचा हितग्राही।