रास्ता बंद होने से नाराज वार्डवासी आज से देंगे धरना
सोहागपुर | मातापुरा वार्ड से रेवा बनखेड़ी रोड को जोड़ने वाले रास्ते को बंद करने से नाराज वार्डवासियों ने सोमवार को ज्ञापन तहसीलदार भास्कर गाचले को सौंपा। पार्षद पति जगदीश कसेरा, पूर्व पार्षद तुलसीराम कुशवाहा, डोरीलाल ने बताया पुराने बांबे रोड पर नगर परिषद ने 2006 में सीमेंट रोड बनाई थी। जिस पर निजी भूमि बताकर माधव भावसार ने फैंसिंग कर मलवा पटक दिया है। जिससे मातापुरा एवं सुभाष वार्ड के नागरिक आना-जाना नहीं कर पा रहे हैं। इस समस्या के संबंध में दिसंबर एवं 8 जनवरी को भी प्रशासन को लिखित में अवगत कराया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वार्डवासी मंगलवार से तहसील कार्यालय के सामने धरना देंगे। उसके बाद क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। तहसीलदार भास्कर गाचले ने जांच कराने की बात कही। माधव भावसार ने कहा वह मेरी निजी भूमि है शासन सीमांकन कर मेरे स्वामित्व के रकबे को बता दे।