रोजगार सहायक कलम बंद हड़ताल पर, निर्माण कार्य प्रभावित
दिनभर दिया धरना
भास्कर संवाददाता। सिवनीमालवा
रोजगार सहायक नियमितिकरण की मांग लेकर कलमबंद हड़ताल पर हैं। सोमवार को जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरने पर बैठे। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मालवीय और अमिता राजपूत ने बताया धरना 14 फरवरी तक चलेगा। मांगे ना माने जाने पर आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना आंदोलन में निर्भय सिंह कीर, अंकित गौर, महेश लौवंशी, नर्मदा राजपूत, अनिल लौवंशी, राकेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में रोजगार सहायक उपस्थित थे।
पंचायतों में इन दिनों पंच परमेश्वर रोड, इंदिरा आवास, पंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कार्य चल रहे हैं। रोजगार सहायकों के हड़ताल पर जाने से निर्माण कार्य प्रभावित होंगे। जनपद पंचायत सीईओ एलके शुक्ला ने बताया 89 रोजगार सहायक और कार्यालय कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सभी की सूची बनाकर जिला पंचायत भेजी गई है।
सिवनीमालवा। धरने पर बैठे रोजगार सहायक।