उपाध्याय ने जीवन समाज के लिए समर्पित किया: चौबे
भाजपा में दिखी गुटबाजी, दो स्थानों पर हुए कार्यक्रम
समर्पण दिवस मनाया
पिपरिया | सनातन विचारधारा को प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने उन्हें याद किया। गुरुवार को भाजपा कार्यालय में नेताओं ने उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खनिज निगम अध्यक्ष शिव चौबे बोले पंडित उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। उपाध्याय साहित्य से भी जुड़े रहे। कुछ लोग समाज बदलने के लिए जन्म लेते हैं। चौबे ने 18 फरवरी को किसान सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। संपत मूंदड़ा, हरिशंकर जायसवाल, राजेंद्र हरदेनिया, हिम्मत सिंह मुख्त्यार, माधवदास अग्रवाल, अर्चना साहू, राजीव जायसवाल आदि मौजूद थे।
भास्कर संवाददाता | बनखेड़ी
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा की गुटबाजी उभरकर सामने आई। दो स्थानों पर पुण्यतिथि मनाई और खनिज विकास निगम अध्यक्ष का स्वागत भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो अलग-अलग स्थानों पर किया। युवा मोर्चा ने रामरहीम चौराहे पर और भारतीय जनता पार्टी ने रेलवे फाटक के पास निजी शोरूम में स्वागत किया। स्वागत समारोह में शिव चौबे ने कहा हमें दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इन तपस्वियों के त्याग के कारण ही पार्टी खड़ी है। कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष संपत मूंदड़ा, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल ने संबोधित किया। भागीरथ मिश्रा, महेश सोनी, हेमराज मुख्त्यार, मुकेश सराठे, माधवदास अग्रवाल, संजय जैन आदि मौजूद थे।
ये है गुटबाजी की झलक : कृषि उपज मंडी में उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा है। हर साल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता वहां पहुंचकर पुण्यतिथि और जयंती मनाते हैं लेकिन मंडी में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप साहू ने कार्यक्रम आयोजित किया तो भाजपा के वरिष्ठ नेता वहां नहीं पहुंचे। शिव चौबे के स्वागत के लिए युवामोर्चा ने छपवाएं फ्लेक्स में भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमराज मुख्त्यार का फोटो नहीं था।
मुझे नहीं बुलाया
मंडी में जो कार्यक्रम किया था उसमें मुझे नहीं बुलाया और मुझे नहीं पता कि मेरी फोटो फ्लेक्स में क्यों नहीं लगाई गई। यह उन लोगों की सोच है जिन्होंने फ्लेक्स छपवाए। हेमराज मुख्त्यार, भाजपा मंडल अध्यक्ष, बनखेड़ी
सभी को सूचना दी
मंडी में हर साल आदमकद प्रतिमा पर पूजन करने कार्यकर्त्ता पहुंचते हैं। सूचना सभी को दी थी। उसके बाद भी यदि कोई जिम्मेदार पदाधिकारी यह कहे कि मुझे नहीं बुलाया गया तो इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। प्रदीप साहू, सांसद प्रतिनिधि मंडी बनखेड़ी
आयोजन