पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नदी संरक्षण को देखने पहुंचे कलेक्टर

नदी संरक्षण को देखने पहुंचे कलेक्टर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोहागपुर | पलकमति संरक्षण एवं पुर्नजीवन जनभागीदारी समिति एवं प्रभु कृपा बाल विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे संरक्षण अभियान की प्रगति देखने कलेक्टर संकेत भोंडवे गुरुवार को पलकमति घाट पहुंचे। शाम 6 बजे कलेक्टर ने समिति सदस्यों से चर्चा की। कलेक्टर ने नदी के उद्गम स्थल सियारखेड़ा से सफाई कार्य करने की बात कही। समिति सदस्य अभय खंडेलवाल, डाॅ. संजीव शुक्ला, विजय छाबडिय़ा ने बताया पलकमति संरक्षण व जागरूकता हेतु पलकमति उत्सव आयोजन की तैयारी की जा रही है। जिसमें प्रशासनिक सहयोग एवं मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। कलेक्टर ने संरक्षण कार्य की सराहना करते हुए सहयोग करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...