पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठगी करते आरोपी पकड़ाया 14 दिन की रिमांड पर

ठगी करते आरोपी पकड़ाया 14 दिन की रिमांड पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | सोहागपुर

गौतम वार्ड में रहने वाले दो दिव्यांग बच्चों के पिता को आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर 5 हजार की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वह भी दिव्यांग है। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है।

एसआई मदन पवार ने बताया गौतम वार्ड निवासी प्रकाश राजपूत ने दिव्यांग बेटों को आर्थिक मदद दिलाने के नाम पर 5 हजार रुपए ठगने की शिकायत की थी। बुधवार रात आरोपी पप्पू उर्फ सुरेश कुमार बडगूजर प्रकाश से दो हजार रुपए लेने आया था। पुलिस ने सुरेश को 2 हजार रुपए के साथ प्रकाश के घर के सामने से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मौके पर लाल कार यूपी 32 बी 4444 के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आशीर्वाद भिलाला की अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि प्रकाश के बेटे सचिन व अमित दिव्यांग है। उनके इलाज के लिए आरोपी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से 64 हजार की आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा दिया था।

हाथों के बल चलता आरोपी।

खबरें और भी हैं...