सांसद-विधायक ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के केसला ब्लॉक में गुरुवार को सांसद राव उदय प्रताप सिंह व विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने लाखों रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। पांडुखेड़ी, पांडरी, कांदईकलां पंचायत भवन का लोकार्पण और सीसी सड़क का भूमि पूजन किया। गुर्रा में युवाओं के लिए सवा लाख के जिम व आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण और सीसी सड़क का भूमि पूजन किया।
नागपुरकलां में सांसद राव उदयप्रताप सिंह व विधायक विजयपाल सिंह का ग्रामीणों ने स्वागत किया। जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल पटेल, जिला महामंत्री बहादुर चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, केसला मंडल अध्यक्ष ओपी यादव, सांसद प्रतिनिधि दीपक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संदेश पुरोहित, भाजपा नेता शिव किशोर रावत, मीडिया प्रभारी गोलू मालवीय, राजेंद्र सोलंकी, रामफल पटेल, सोहन उइके आदि मौजूद थे।