बैंगलुरु को हराकर दानापुर फाइनल में पहुंची
कबड्डी स्पर्धा आज से
झीलपिपरिया को पौड़ी ने हराया
गांधी स्टेडियम में अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी स्पर्धा का फाइनल मुकाबला सोमवार को दोपहर 3 बजे बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर और भोपाल अकादमी के बीच होगा। रविवार को पहले सेमीफाइनल में भोपाल अकादमी ने एसबीआई भोपाल को 2-0 गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफाइनल बीआरसी दानापुर की टीम ने केनरा बैंक बैंगलुरु को 2-1 गोल से हराकर जीता।
पहला सेमीफाइनल : एसबीआई भोपाल और मप्र अकादमी भोपाल के बीच खेला गया। फर्स्ट हाफ में दोनों टीमें एक-दूसरे पर कोई गोल नहीं कर सकी। सेकंड हाफ के 38वें मिनट पर में मप्र अकादमी के विकास ने पहला गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 55वें मिनट में मप्र अकादमी ने फिर शानदार मूव बनाया और लेफ्ट क्लिक से गोल करके 2-0 की बढ़त बना ली। एसबीआई की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। अकादमी टीम ने एसबीआई भोपाल से 2-0 के अंतर से मैच जीत लिया।
दूसरा सेमीफाइनल : यह मुकाबला बिहार रेजीमेंट सेंटर दानापुर और केनरा बैंक बैंगलुरु के बीच खेला गया। फर्स्ट हाफ में दानापुर के लगातार हमले को भारतीय टीम के कप्तान रहे भरत क्षेत्री ने विफल किया। सेकंड हाफ के 47 वें मिनट में दानापुर के जोनबास ने पहला गोल किया। बैंगलुरु मैच बराबर कर पाती, इसके पहले दानापुर के ही इक्का दूसरा गोल करके टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। अाखिरकार 42वें मिनट में केनरा बैंक बैंगलुरु को गोल करने का मौका मिला। टीम के राहुल ने गोल पोस्ट में बॉल डालने में कोई चूक नहीं की। दानापुर ने 2-1 गोल से मैच जीत लिया।
विजेता को मिलेंगे 71 हजार रुपए
फाइनल भिड़ंत बीआरसी दानापुर और भोपाल अकादमी के बीच होगी। इसमें जो टीम जीतेगी उसे 71 हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिलेगा। उप विजेता टीम को 41 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा हॉकी खिलाड़ी टीटू भाटिया और सदन सिंह वर्मा की स्मृति में 11 हजार रुपए का विशेष पुरस्कार रखा है।
इटारसी । सेमी फाइनल में गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी।
पिपरिया। मैच के दौरान दांव-पेंच दिखाते खिलाड़ी।