खनिज निगम अध्यक्ष को अध्यापक संघ ने ज्ञापन सौंपा
सोहागपुर| राज्य अध्यापक संघ ने खनिज निगम अध्यक्ष शिव चौबे को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने बताया ज्ञापन में छठवें वेतनमान के आदेश से विसंगति दूर करने, अध्यापकों को चाइल्ड केयर लीव की सुविधा देने, ट्रांसफर नीति लागू करने एवं प्रदेश में शिक्षा के निजीकरण पर रोक लगाने संबंधी बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की।