पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1500 फिल्मी कलाकारों के ऑटोग्राफ हैं इनके पास, है दुर्लभ कलेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. हिंदी फिल्मों और फिल्मी कलाकारों के प्रति लोगों में दीवानगी जगजाहिर है, लेकिन ये दीवानगी सबसे में अलग-अलग ढंग की होती है। शहर के कैलाश गांधी ऐसे शख्स हैं जिन्हें फिल्मी कलाकारों के ऑटोग्राफ लेने का शौक है। और मौका मिलने पर वे उनके साथ फोटो भी खीचवा लेते हैं। आज उनके पास 1500 से ज्यादा फिल्मी कलाकारों के ऑटोग्राफ हैं और लगभग पांच सौ से ज्यादा फिल्मी कलाकारों के साथ उनके फोटोज़ भी हैं।
प्लेयर से लेकर सिंगर्स तक के फोटोज़
उनके इस दुर्लभ कलेक्शन में फिल्मी कलाकार के साथ सिंगर, क्रिकेटर, डायरेक्टर, नेता, हॉकी प्लेयर, क्रांतिकारी, गजल गायक सहित दूसरे देशों के स्टार के फोटो और ऑटोग्राफ शामिल हैं। वे यह काम 1966 से कर रहे हैं। इसके अलावा बेस्ट कलेक्शन में लालबहादुर शास्त्री की पत्नी और क्रांतिकारी भगतसिंह का साथ देने वाली दुर्गा भाभी के कुछ पत्र भी शामिल हैं।
सुनहारे पल कलेक्शन
1966 से शुरू किए इस काम में अब तक कैलाश गांधी ने 4 बड़ी नोट बुक ऑटोग्राफ से भरी हैं। 500 से ज्यादा सेलेब्स के साथ फोटोज़ भी हैं। वे कहते हैं जैसे ही मुझे किसी हस्ती के आने की खबर मिलती है मैं किसी न किसी तरह से उनसे मिलने की कोशिश करता हूं। इसमें मुझे लोगों की मदद भी मिलती है। मैंने कई हस्तियों के साथ मुलाकात कर इन फोटोज़ का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन को मैंने सुनहरे पल नाम दे रखा है।
1998 में शुरआत नाना पाटेकर के साथ
कैलाश गांधी ने बताया कि इस काम की शुरुआत नाना पाटेकर के साथ हुई। वे 1998 में इंदौर आए थे। उस दौरान खुद नाना पाटेकर ने उन्हें बुलाकर ऑटोग्राफ दिया। लाहौर में भगतसिंह को भागने में साथ देने वाली दुर्गा भाभी के हाथ के लिखे पत्र उनके कलेक्शन में शामिल हैं। अपना कलेक्शन दिखाते हुए वे कहते हैं कि मेरे इस सुनहरे पल कलेक्शन में गुलाम अली, जगजीत सिंह. महेंद्रर कपूर, एके हंगल, सदाशिव अमरापुरकर, मेक मोहन, भूपेन हजारिका के साथ ही शंकर लक्ष्मण, क्रिकेटर सीएस नायडु, वरिष्ठ पत्रकार खुशवंत सिंह जैसी शख्सियतों के फोटोज़ हैं।
इसके अलावा जया बच्चन और दारा सिंह जैसी हस्तियों के फोटोज़ भी शामिल हैं। वे कहते हैं कि इतने सालों में फिल्मी कलाकारों के प्रति मेरी इस दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। मुझे आज भी जब पता चलता है कि शहर में कोई फिल्मी हस्ती आई है मैं उनसे ऑटोग्राफ के लिए दौड़ पड़ता हूं।