पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इशारों के जरिये खोल दी पति की पोल, किस हद तक उसे टॉर्चर करता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर, मप्र। इंदौर के मूक-बधिर संस्थान को एक महिला ने वीडियो भेजकर अपने पति की करतूत उजागर की है। साइन लैंग्वेज में महिला ने महिला ने अपनी दु:खभरी दास्तां बताते हुए मदद की गुहार लगाई है। महिला बिहार की रहने वाली है।

 

-बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया की रहने वाली एक मूक-बधिर महिला ने अपने पति से बचाने की गुहार लगाई है।
-महिला ने इंदौर के मूक-बधिर संस्थान की संचालिका मोनिका पुरोहित को वीडियो भेजकर मदद करने को कहा है।
-महिला ने साइन लैंग्वेज में पति की प्रताड़ना की पूरी कहानी बयां की। उसका पति कैसे उसे पीटता है, प्रताड़ित करता है। 
-पति ने उसकी उंगली तोड़ दी। महिला के नाम पर जो मकान है, पति उसे बेचने की फिराक में है।
-महिला अब तक ऐसे 10 वीडियो भेज चुकी है। मोनिका पुरोहित के मुताबिक, महिला के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद पुलिस की मदद ली जाएगी।