अधूरे स्टाफ से ही चलेंगे सरकारी कॉलेज
इंदौर डीबी स्टार
प्रदेश के 432 शासकीय कॉलेजों में प्रिंसिपल, प्रोफेसर और असि. प्रोफेसर सहित 9 श्रेणी के 4249 पद वर्षों से रिक्त हैं। उच्च शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें सर्वाधिक करीब 3000 पद असि. प्रोफेसर के हैं। दो साल पहले विभाग ने असि. प्रोफेसरों के 2360 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया सालभर में पूरी करने की बात कही थी, पर जिम्मेदारों ने दिलचस्पी ही नहीं दिखाई। इसके साथ ही विभाग ने घोषणा की थी, 2014-15 के सत्र से गेस्ट फैकल्टी की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। हालांकि विभाग ने अब पीएससी को पत्र लिखकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा है, पर इसे पूरा होने में करीब सालभर लगेगा। ऐसे में आगामी सत्र में भी सरकारी कॉलेज आधे-अधूरे स्टाफ और गेस्ट फैकल्टी के भरोसे ही चलेंगे। शेष पेज 2 पर
DB Star EXclusive