पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रस्ताव पीएससी को भेजा

उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रस्ताव पीएससी को भेजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर/भोपाल डीबी स्टार

सरकारी कॉलेजों में संविदा पर गेस्ट फैकल्टी नियुक्ति की जाती है, पर विभाग आधे पदों पर ही नियुक्ति करता है। पिछले तीन साल से रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 2934 पदों पर केवल 1500 गेस्ट फैकल्टी की ही नियुक्ति की गई है। एेसे में आगामी सत्र में भी इन पदों पर भर्ती नहीं होने से कॉलेजों में आधे-अधूरे संविदा स्टाफ के भरोसे ही पढ़ाई होगी।

हजार से ज्यादा अन्य पद सालों से पड़े हैं रिक्त
असि. प्रोफेसर के अलावा भी सरकारी कॉलेजों में लाइब्रेरियन, स्पोर्ट्स आॅफिसर, लेखापाल, लैब टैक्निशियन सहित एक हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं, पर विभाग ने इन्हें लेकर कोई तैयारी नहीं की है। हालांकि विभागीय जिम्मेदार सालभर से दावा कर रहे हैं, इनमें से करीब 650 पदों पर विभागीय प्रक्रिया अपनाकर नियुक्ति की जाएगी, पर प्रक्रिया शुरू ही नहीं हुई है।

पीएससी को प्रस्ताव भेजा
उच्च शिक्षा विभाग ने असि. प्रोफेसर के 2630 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाया है। ये पद पीएससी के जरिए भरे जाना है। पीएससी को पत्र भेजा है, अब वह परीक्षा की तारीख तय कर घोषित करेगा। शेष पदों पर विभागीय प्रक्रिया अपनाकर इन्हें भरा जाएगा।  दीपक जोशी, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग

खबरें और भी हैं...