पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीधी बात प्रज्ज्वल खरे, डिप्टी रजिस्ट्रार परीक्षा विभाग

सीधी बात प्रज्ज्वल खरे, डिप्टी रजिस्ट्रार परीक्षा विभाग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉपी गुमा दी और अनुपस्थित बताकर किया छात्रा को फेल
इंदौर डीबी स्टार

इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज में आस्मा रिजवी एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। मार्च 2015 में हुई एलएलबी फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के साथ ही आस्मा ने फर्स्ट सेमेस्टर में रुके दो पेपरों वुमन एंड क्रिमनल लॉ और जेंडर जस्टिस की भी परीक्षा दी थी। परीक्षा केंद्र ऑलटियस कॉलेज था। इसमें आस्मा का फर्स्ट सेमेस्टर का एक पेपर जेंडर जस्टिस का रुक गया था। इसकी उन्होंने 9 मई 2015 को दोबारा परीक्षा दी थी, जिसका रिकॉर्ड ऑलटियस कॉलेज में मौजूद है।

गैरहाजिर थीं, इसलिए फेल
जब यूनिवर्सिटी ने एलएलबी का रिजल्ट घोषित किया तो आस्मा को यूनिवर्सिटी की वेब साइट पर अपना रिजल्ट नहीं मिला। इस पर उन्होंने क्रिश्चियन कॉलेज से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया, आपकी मार्कशीट यूनिवर्सिटी ने नहीं दी है। इसके बाद आस्मा ने यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग से जानकारी निकाली तो बताया गया, आप पेपर में उपस्थित नहीं थीं, इसलिए आप फेल हो।

आस्मा ने परीक्षा केंद्र ऑलटियस कॉलेज जाकर रिकॉर्ड निकलवाया तो खुलासा हुआ कि आस्मा ने न सिर्फ पेपर दिया है, बल्कि एक्सट्रा कॉपी भी ली है। कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार आस्मा का रोल नंबर 2021 है और उन्हें जेंडर जस्टिस के पेपर में 442989 नंबर कॉपी दी गई थी, जबकि सप्लीमेंट्री कॉपी का नंबर 364768 है। पेपर का नंबर एलडी 05 एन है। इससे साफ हो गया कि यूनिवर्सिटी ने उक्त पेपर नंबर नहीं चढ़ाए हैं। इस पर परीक्षा विभाग में छानबीन की तो पता लगा, जिस विषय में उन्हें अनुपस्थित बताया गया है उसकी कॉपी ही गुमा दी गई है। कॉपी यूनिवर्सिटी ने गुमाई, पर सजा छात्रा भुगत रही है।

उपस्थिति प्रमाण पत्र
मामला सामने आने पर यूनिवर्सिटी में हलचल मच गई। इसके बाद यूनिवर्सिटी से फोन कर आस्मा को कहा गया कि कॉलेज के रिकॉर्ड के मुताबिक ही हम आपको अनुपस्थित बता रहे हैं, हमारी कोई गलती नहीं है। उधर कॉलेज पहले ही आस्मा को परीक्षा में शामिल होने का प्रमाण पत्र दे चुका है।

फिर से परीक्षा या इंतजार
यूनिवर्सिटी से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने से पीड़ित छात्रा के सामने दो ही विकल्प हैं। या तो वह दोबारा परीक्षा का फॉर्म भरे या फिर यूनिवर्सिटी में कॉपी मिलने का इंतजार करे। अगर कॉपी नहीं मिलती है तो उसे फिर परीक्षा देना होगी।

1
2
दी है परीक्षा
एलएलबी में फर्स्ट सेमेस्टर का जेंडर जस्टिस का पेपर दिया है। इसका रिकॉर्ड परीक्षा केंद्र ऑलटियस कॉलेज में है। इसके बावजूद यूनिवर्सिटी अनुपस्थित बता रही है।  आस्मा रिजवी, पीड़ित छात्रा

मामला मेरे पास नहीं आया
खबरें और भी हैं...