पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज के सिटीजन जर्नलिस्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर डीबी स्टार

शहर में पुलिस-प्रशासन की तरफ से हेलमेट मुहिम चल रही है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों के हेलमेट न पहने होने पर चालान काटे जा रहे हैं। प्रशासनिक आदेश के बाद जिलेभर में पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। यह एक सराहनीय पहल है।

लोग मुहिम मंे सहयोग भी कर रहे हैं। ऐसे में यदि कानून के रखवाले ही नियमों की अनदेखी करें, तो लोगों पर गलत प्रभाव पड़ता है। बुधवार दोपहर में अन्नपूर्णा से महू नाका की तरफ जा रहे पुलिस जवान ने हेलमेट होने के बाद भी नहीं पहन रखा था। यही वजह है कि अन्य वाहन चालक भी हेलमेट लगाने के बजाय बाइक पर लटकाकर घूमते नजर आते हैं। जब नियमों के रक्षक ही नियमों को तोड़ने लगे, तो अन्य से क्या उम्मीद की जा सकती है?

कानून के रक्षक ही कर रहे हैं नियमों की अवहेलना
ये व्यापारी हैं। इन्होंने पुलिस-प्रशासन की हेलमेट मुहिम के दौरान जिम्मेदारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से डीबी स्टार को अवगत कराया।

श्याम माखीजा

टू-व्हीलर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए पुलिस जोर-शाेर से मुहिम चला रही है, लेकिन जिम्मेदार ही उड़ा उहे हैं मखौल

नियम सभी के लिए
नियम सबके लिए समान है। कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं, सभी शासकीय अधिकारी टू-व्हीलर वाहन चलाते समय हेलमेट लगाएं। लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। व्यवस्था सुचारु रूप से लागू होने में समय लगता है। इसके लिए प्रयासरत हैं।  दिलीप कुमार, एडीएम

DB Star citizen journalism
खबरें और भी हैं...