पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनेंसर यार्ड पर आरटीओ का छापा, 87 गाड़ियां सीज

फाइनेंसर यार्ड पर आरटीओ का छापा, 87 गाड़ियां सीज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहन विभाग द्वारा राजस्व वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक निजी फाइनेंसर कंपनी के यार्ड पर छापा मारा गया। राऊ बायपास स्थित यार्ड में जब विभाग ने जांच की तो 87 ऐसी गाड़ियां मिलीं, जिनसे विभाग को 39 लाख रुपए का टैक्स लिया जाना था। इसके चलते यार्ड मैनेजर की उपस्थिति में पंचनामा बनाकर सभी गाड़ियों को सीज कर दिया गया। कंपनी को निर्देश दिए गए हैं कि वे तुरंत बकाया राजस्व जमा करवाएं, अन्यथा गाड़ियों की नीलामी कर वसूली की जाएगी।

खबरें और भी हैं...