टॉकिज से निकली महिला से छेड़छाड़, दो आरोपी गिरफ्तार
रीगल टॉकिज से फिल्म देखकर निकली महिला के साथ दो आरोपियों ने छेड़छाड़ कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वी केयर फॉर यू की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
घटना बुधवार शाम की है। रीगल टॉकीज से एक परिवार फिल्म देखकर निकला था। परिवार में शामिल दो महिलाएं और एक युवक पैदल जा रहे थे। एक महिला ने कहा घर पास में है पैदल ही चले जाते हैं। यह सुनकर पीछे से आ रहे राजेश पिता देवीलाल वर्मा और हिम्मतसिंह पिता गजराजसिंह निवासी फतियाबाद, सांवेर ने टिप्पणी करते हुए साथ चलने का कहा। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने अभद्रता शुरू कर दी। एक महिला के पति ने बेल्ट निकालकर आरोपियों को पीटना शुरू कर दिया। उन्हें गुत्थमगुत्था देख वी केयर फॉर यू के आरक्षक रंजीत, देवेन्द्र तथा संतोष ने आरोपियों को पकड़ लिया।