इंदौर | बाणगंगा इलाके में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मृतक हरिराम पिता रतन सिंह (60) निवासी भवानी नगर कांकड़ है। बुधवार सुबह उसने घर में बल्ली से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में प|ी, एक बेटा और बेटी है। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। वे परिवार से अलग रहते थे।