पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमआर 4 : रेलवे की दो हजार मीटर जमीन पर आज मुंबई में होगा फैसला

एमआर-4 : रेलवे की दो हजार मीटर जमीन पर आज मुंबई में होगा फैसला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर रेलवे स्टेशन से लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन और वहां से सांवेर को जोड़ने वाले मेजर रोड-4 प्रोजेक्ट के लिए रेलवे की जमीन को लेकर आईडीए की टीम मुंबई जा रही है। गुरुवार को मुंबई में रेलवे मुख्यालय पर अफसरों से आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी एवं सीईओ इस पर चर्चा करेंगे। आईडीए ने इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे से दो हजार मीटर जगह मांगी है। बुधवार को रेलवे डीआरएम मनोज शर्मा से भी आईडीए अध्यक्ष ने मुलाकात की। फिर दोनों ने अन्य अफसरों के साथ एमआर-4 का निरीक्षण भी किया।

एमआर-4 के लिए रेलवे से आईडीए जमीन एक्सचेंज करेगा। अपने हिस्से की कुछ जमीन आईडीए रेलवे को देगा। आईडीए इस प्रोजेक्ट के तहत जो ब्रिज बनाएगा, उसके लिए भी रेलवे की जमीन का एक बड़ा हिस्सा उसे चाहिए। मुंबई में उसी पर खास चर्चा होगी। लालवानी ने बताया कि सिंहस्थ से पहले पाइप डालकर अस्थायी ब्रिज बनाया जाएगा। सिंहस्थ के बाद बड़ा ब्रिज बनेगा। वह प्रोजेक्ट अलग से तैयार होगा। सारी बाधाएं दूर हो रही हैं, जल्द काम पूरा होगा

खबरें और भी हैं...