मसूर दाल 1 रुपए सस्ती और अन्य दालों में बाजार स्थिर
मसूर दाल 1 रुपए सस्ती और अन्य दालों में बाजार स्थिर
व्यापार संवाददाता|इंदौर
संयोगितागंज अनाज मंडी में मसूर दाल में 1 रुपए की नरमी रही। तुअर, चना और उड़द दाल बाजार में कामकाज सामान्य रहने से भाव स्थिर ही बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर मन इंटरप्राइजेस आष्टा से 48 बोरी नई सरसों की आवक अक्षय ट्रेडिंग कंपनी पर हुई। इसे अक्षय ट्रेडिंग ने श्रीचंद इंधन दास को 3551 के भाव से दलाल सुरेश हेड़ा के मार्फत बेची है।
तुअर दाल सवा नंबर 10600 से 11000 तुअर दाल फूल 11100 से 11500 बोल्ड 11600 से 12500 गगन 12600 लक्ष्मी 12800 मसूर दाल मीडियम 5500 से 5600 बोल्ड 5700 से 5800 मूंग दाल मीडियम 7400 से 7700 बोल्ड 7900 से 8300 मूंग मोगर मीडियम 7700 से 8100 बोल्ड 8500 से 9000 उड़द दाल मीडियम 10600 से 11000 बोल्ड 11100 से 11200 उड़द मोगर मीडियम 11800 से 12000 बोल्ड 12500 से 13000 चना दाल एवरेज 5700 से 5800 मीडियम 5900 से 6000 बोल्ड 6100 से 6200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव देखने को मिले।