केनस्टार ने होम एप्लायंसों की नई श्रृंखला और मॉडल िकए पेश
इंदौर| केनस्टार ने बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कूलरों और विभिन्न प्रकार के किचन उपकरणों की नई श्रृंखला पेश की है।
मध्यप्रदेश में केनस्टार एक मजबूत ब्रांड है और कूलर श्रेंणी में कंपनी की हिस्सेदारी 20 फीसदी है। कंपनी 2016 में अपनी बाजार हिस्सेदारी 30 फीसदी तक बढ़ाना चाहती है। कंपनी के सीओओ मिलन वाही और कूलर्स विभाग प्रमुख चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि केनस्टार ने अपनी तीन लोकप्रिय सीरीज स्नो, आईस अौर विंडी के साथ ग्लैमर सीरीज नामक एक नई श्रृंखला भी पेश की है। इसमें रिमोट से चलने की खूबी वाले 4 मॉडल पेश किए हैं। पतले होने के साथ यह बिजली भी बचाते हैं। इसमें 137 वॉट बिजली ही खर्च होती है, जबकि अन्य कूलरों में 170 वॉट बिजली की खपत होती है। यह कूलर 35 फीट की दूरी तक हवा देने में सक्षम हैं। ठंडा करने की बेहतर क्षमता के साथ केनस्टार स्मार्ट कूलर्स में हनी कॉम्ब का इस्तेमाल किया गया है। 37 मॉडलों और हनी कॉम्ब के अलावा 21 मॉडलों के साथ प्रदेश में सबसे बड़ी श्रृंखला पेश की है।