सेवानिवृत्त डाक-तार 200 कर्मचारियों का किया सम्मान
इंदौर| डाक-तार कर्मचारी कर्मठता से आमजन की सेवा करते हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उनका सम्मान करना सराहनीय है। इससे नए कर्मचारियों को प्रेरणा मिलती है। यह बात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व अधिकारी डॉ. घनश्याम ठाकुर ने संतोष सभागृह में डाक-तार कर्मचारी सहकारी संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में कही। संचालन कर रहे शफी मो. शेख ने बताया इस दौरान 200 सदस्यों को सम्मानित किया। अध्यक्षता एस.टी. निरखे ने की।