पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राख बुध पर्व मनाया, उपवास शुरू

राख-बुध पर्व मनाया, उपवास शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईसाई समाज के कैथोलिक समुदाय ने बुधवार को राख-बुध पर्व मनाया। इसी के साथ चालीस दिन के उपवास शुरू हो गए। रेड चर्च सहित कैथोलिक गिरजाघरों में चालीसे के पहले शुक्रवार की शुरुआत पवित्र क्रूस मार्ग से होगी।

इंदौर क्रिश्चियन मीडिया फोरम के सहसचिव एवं रेड चर्च पैरिश काउंसिल के प्रवक्ता बीए अलवारिस ने बताया संत फ्रांसिस असीसी कैथेड्रल (रेड चर्च) में बुधवार सुबह 6.30 बजे व शाम 5.30 बजे फादर बीजू मैथ्यू की अगुआई में पवित्र राख भक्तों के माथे पर लगाई गई। पुरोहित ने भक्तों के माथे पर राख से क्रूस का चिह्न बनाते हुए याद दिलाया- हे मानव तू धूल है, धूल में मिल जाएगा। नंदा नगर स्थित संत जोसेफ चर्च, पुष्प नगर स्थित संत तेरेजा चर्च, विजय नगर स्थित संत अरनॉल्ड चर्च, रंगवासा स्थित संत नॉबर्ट चर्च (कैट), सुखलिया स्थित संत विंसेंट पलोटी चर्च, पीपल्या कुमार स्थित होली फैमेली चर्च, नंदबाग कॉलोनी स्थित बालक येसु चर्च और पालदा स्थित होली स्प्रिट चर्च में भी राख-बुध पर्व मनाया गया।

खबरें और भी हैं...