थंब इंप्रेशन मशीनें बंद, जनवरी का राशन अब तक नहीं मिला
शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर लगाई गईं थंब इंप्रेशन (पीओएस डिवाइस) मशीनें 15 दिन से बंद हैं। इस वजह से उपभोक्ताओं को जनवरी का राशन भी नहीं मिला है। सर्वर डाउन होने से मशीनें बार-बार बंद होने की वजह से वितरण रोका गया।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बदलाव करते हुए शासन ने शहर सीमा की सभी 295 दुकानों पर 1 जनवरी से थंब इम्प्रेशन व्यवस्था शुरू की। इसके तहत उपभोक्ता को पीओएस (पीडीएस ऑपरेटिंग सिस्टम) मशीन पर अंगूठा पंच करना होता है कभी सामग्री मिलती है। लेकिन मशीन पर अंगूठा दबाने से पर्ची 10 मिनट बाद निकल रही है जिससे उपभोक्ताओं की भीड़ लग जाती है। इस कारण राशन वितरण रोक दिय गया। शासन के आदेश अनुसार बिना मशीन के राशन नहीं दिया जाता। दुकानदार रजिस्टर प्रक्रिया से भी राशन नहीं दे रहे हैं।
जल्द चालू होंगी मशीनें
फूड कंट्रोलर आर.सी. मीणा ने स्वीकारा कि सर्वर डाउन होने से 1 फरवरी से थंब मशीनें बंद हैं, इसलिए राशन वितरण ठप है। जल्द ही मशीनें चालू करने का प्रयास करेंगे। राशन मशीनों से ही मिलेगा। उपभोक्ताओं को पिछला राशन भी दिया जाएगा।