सिंहस्थ में गूंजेगी ऑस्ट्रेलियाई हाफ ब्रीड घोड़ों की टाप
आरएपीटीसी इंदौर- 15, फर्स्ट बटालियन इंदौर- 10, खरगोन ट्रूप- 10, 7वीं बटालियन भोपाल- 10, ग्वालियर ट्रूप- 10, झाबुआ ट्रूप- 10 व उज्जैन ट्रूप- 20
अमितसिंह . उज्जैन | सिंहस्थ में आॅस्ट्रेलियाई और काठियावाड़ी घोड़ों की टाप गूंजेगी। अखाड़ों की पेशवाई की शोभा बनने से लेकर मेले में सुरक्षा इंतजामों में इनका विशेष योगदान होगा। पुलिस प्रशासन की योजना के मुताबिक 85 घोड़ों का दल सिंहस्थ की सुरक्षा में लगाया जाएगा। आॅस्ट्रेलियाई हाफ ब्रीड घोड़ों की खासियत है कि ये सात सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय कर लेते हैं। कंपनी कमांडर राकेश कुमार गौड़ के अनुसार इनके खानपान व अस्तबल की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। मेला क्षेत्र में भीड़ को तितर-बितर, पेट्रोलिंग करने फिर अन्य कोई अनहोनी होने पर इनकी मदद ली जाएगी। एक आॅस्ट्रेलियन घोड़े की कीमत एक से तीन लाख के बीच बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि उज्जैन अश्वरोही दल में अभी काठियावाड़ी घोड़े हैं।