इंदौर-दाहोद रेल लाइन के काम में लाएं तेजी : भूरिया
इंदौर | रतलाम के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने मंगलवार को दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात की। इस दौरान भूरिया ने रेल बजट से पहले क्षेत्र को लेकर अलग-अलग मांग की। इसमें इंदौर-दाहोद रेल लाइन के काम में तेजी लाने एवं पीथमपुर में टनल निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट स्वीकृत करने की मांग की। साथ ही उन्होंने अन्य मांगें भी की।