आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी नहीं, डीजीपी व आईजी को नोटिस
इंदौर | 11 साल पुराने श्याम बामनिया एनकाउंटर मामले में हाई कोर्ट ने डीपीजी, प्रमुख सचिव गृह, आईजी इंदौर, एसपी पूर्व को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। खजराना क्षेत्र के पटेल नगर में वारंट के नाम पर बामनिया के घर कांस्टेबल राजेंद्र रघुवंशी गए थे। बामनिया ने उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने बामनिया को गिरफ्तार किया, उसी दिन वह एनकाउंटर में मारा गया था। उसकी प|ी रेशमबाई के परिवाद पर जिला कोर्ट ने 11 जुलाई 2013 को हत्या का केस दर्ज किया। तीन पुलिसकर्मियों की रिवीजन याचिका पर एडीजे कोर्ट ने उनकी भूमिका पर पुनर्विचार के आदेश दिए थे। बाकी 10 आरोपी पुलिसकर्मियों को 32 वारंट के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया जा सका। अधिवक्ता जयनारायण तिवारी व के.पी. गणगोरे के तर्कों के बाद कोर्ट ने नोटिस जारी किए।