सालभर बाद सोना हुआ 28 हजारी, 28275 रुपए बिका
सोने की कीमतों में लगातार आ रही कीमतों के चलते यह मंगलवार को 28 हजारी हो गया। इसने 28000 का आंकड़ा सालभर के बाद छुआ है। पिछली बार 4 फरवरी 2015 को सोने की कीमतों में 130 रुपए का उछाल आया और यह 28110 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई।
स्थानीय सराफा बाजार में पिछले 12 दिनों से लगातार सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतों का बढ़ना 29 जनवरी 2016 से शुरू हुआ। इस दिन सोने का भाव 26900 रुपए प्रति दस ग्राम का था। इसके बाद से लगातार सोने के भाव में वृद्धि होती रही और यह 1375 रुपए प्रति दस ग्राम तक बढ़ गया। मंगलवार को सोना 28275 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। मध्य प्रदेश सराफा एसोिसएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने बताया कि सोने की कीमतों में अचानक से आई तेजी का कारण निवेशकों की रुिच है। असल में इन दिनों बेस मेटल, ऑइल, शेयर मार्केट आदि क्षेत्रों में मंदी देखने को मिल रही है। इस कारण बड़ी संख्या में निवेशकों सराफा बाजार का रुख किया है। निवेशकाें के कारण आई तेजी के कारण बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी में 10% तक की ग्रोथ आई है। ग्राहकी निकलने से भी सोने की कीमतों को और सपोर्ट मिला है। इससे सोने में आगे तेजी का सर्किट जारी रह सकता है और विशेषज्ञ सोने के 30 हजारी होने का अनुमान जता रहे हैं।