गटर लाइन से सड़क और सीवरेज में बाधा
सांवेर रोड के सेक्टर एफ में निर्माण कार्यों से हो रही लोगों को कई तरह की परेशानियां
अधूरे कामों से राहगीर परेशान
डीबी स्टार इंदौर
इंडस्ट्रीयल एरिया सांवेर रोड के सेक्टर एफ पर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अकसर व्यवसायियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां सड़क के नीचे दबी गटर लाइन के कारण अकसर निर्माण कार्यों में रुकावट आती है। कुछ माह पहले सड़क निर्माण के चलते गटर लाइन फूट गई थी, जिससे काम थम गया और पूरी सड़क पर गटर का पानी जमा हो गया था।
हालांकि, बाद में लाइन सुधार दी गई, लेकिन तब से सड़क कार्य बंद है। इसके बाद सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू हुआ। इसकी खुदाई में फिर गटर लाइन फूट गई और काम बाधित हो गया। गटर के गंदे पानी की बदबू से व्यवसायियों और राहगीरों काे परेशानी होती है। निर्माण कार्य जरूरी है, पर समय अधिक लगने से लोग परेशान हैं।
समस्या को हल किया जाएगा
मैं देखती हूं, यदि लोगों को परेशानी आ रही है और अन्य जनहित कार्यों में रुकावट खड़ी हो रही है, तो इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। घटनास्थल पर जाकर समस्या को देखने के बाद कार्रवाई की जाएगी।  सुनीता मिश्रा, पार्षद
DB Star citizen journalism
आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Indore ग्रुप से 9893132476 पर जुड़ कर खबरें भेज सकते हैं।