इंदौर/भोपाल
सप्लायर होगा जिम्मेदार
नए टेंडर में क्वालिफिकेशन क्राइटेरिया में शर्त जोड़ी गई है कि कम्प्यूटर भी एनर्जी स्टार वाले ही होंगे। इधर, जानकारों के अनुसार अब तक भारत के बाजार में एनर्जी स्टार वाले कम्प्यूटर उपलब्ध ही नहीं हैं। ऐसे में बाहरी चुनिंदा कंपनियां ही इस टेंडर में शामिल हो पाएंगी। वहीं अब तक लघु उद्योग निगम कम्प्यूटर के मामले में यह प्रक्रिया अपनाते आया है कि कम्प्यूटर के पार्ट्स आदि में यदि कोई गड़बड़ी या खराबी पाई जाती है तो संबंधित कंपनी इसके लिए उत्तरदायी होगी। लेकिन दोबारा निका
इंदौर/भोपाल डीबी स्टार
लघु उद्योग निगम (एलयूएन) ने तीन महीने पहले कम्प्यूटर खरीदी के लिए टेंडर निकाला था। इसके दस्तावेजों में कंपनी के इंदौर के डीलर-डिस्ट्रीब्यूटर ने हेरफेर की थी। इसके चलते वह डीलर टेंडर से बाहर हो गया था। बाद में इस गड़बड़ी को दबाने के लिए लघु उद्योग निगम प्रबंधन ने डीलर को टेंडर में शामिल करने के प्रयास किए, लेकिन मामला गरमाया तो टेंडर ही निरस्त कर दिया गया।
इसके बाद डेस्कटॉप कम्प्यूटर खरीदी के लिए फिर से निकाले गए टेंडर में कुछ ऐसी शर्तें जोड़ दीं, जिसमें सीधे तौर पर कंपनी का उत्तरदायित्व ही खत्म हो गया है। नए टेंडर की शर्तों के अनुसार अब यह उत्तरदायित्व डीलर का होगा। यही नहीं, इस टेंडर में स्थानीय वेंडर्स-डीलर्स के बजाय चुनिंदा मल्टीनेशनल कंपनियां ही हिस्सा ले सकंे, ऐसी शर्तें भी जोड़ दी गई हैं। एलयूएन लघु उद्योगों और स्थानीय वेंडरों को व्यवसायिक गतिविधियों का अवसर देने के बजाय मल्टीनेशनल कंपनियों को लाभ पहुंचा रहा है। इस पर एलयूएन प्रबंधन का तर्क है कि बेशक प्रदेश की लघु उद्योग इकाइयों को बढ़ावा देना ही लघु उद्योग निगम का उद्देश्य है, लेकिन स्थानीय उद्योग इकाइयां बंद हैं अथवा कुछ बनाती ही नहीं हैं। दूसरी ओर लघु उद्योग निगम अब तक इन्हीं इकाइयों से खरीदी करते आया है, लेकिन अचानक ऐसा निर्णय लेना कई संदेह को जन्म देता है।
गड़बड़ी का केंद्र एलयूएन मुख्यालय
पहले रेट फाइनल नहीं हो पाए थे
हम चाहते हैं कि लोगों को बेहतर कम्प्यूटर मिले। हमारी मंशा ये कतई नहीं है कि टेंडर में स्थानीय वेंडर्स या डिस्ट्रीब्यूटर्स नहीं आएं। हम टेंडर में कभी नहीं लिखते कि स्थानीय या बाहर की कंपनियां आएं या नहीं आएं। हम तो उनका टर्नओवर और बड़ी निर्माता कंपनियों का उल्लेख करते हैं। पहले रेट फाइनल नहीं हो पाए थे, इसलिए टेंडर निरस्त कर दोबारा निकाला।  वीएल कांताराव, एमडी लघु उद्योग निगम
कम्प्यूटर खरीदी के टेंडर में मनमानी शर्तें जोड़ दीं