पल्स पोलियो- 5 वर्ष तक के बच्चों को 21 को पिलाएंगे दो बूंद जिंदगी की
इंदौर | शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 21 फरवरी को जगह-जगह शिविर लगेंगे। स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल के अलावा जगह-जगह बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसमें जिले के करीब साढ़े पांच लाख बच्चे को ‘दो बूंद जिंदगी के’ पिलाए जाएंगे। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण 17 जनवरी को आयोजित किया गया था।