माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम जैसी 12 कंपनियां बताएंगी कैसे बने स्मार्ट सिटी
12 फरवरी को कब किस कंपनी के प्रमुख का होगा सत्र
देश के पहले 20 स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल होने के बाद नगर निगम इंदौर अब चाहता है कि वह केंद्र सरकार को बताए गए प्रोजेक्ट को अमल में ला पाए। 12 फरवरी को होने वाली स्मार्ट सिटी की मेगा लांचिंग से पहले ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में देश की 12 टॉप आईटी और अन्य कंपनियां बताएंगी कि कैसे स्मार्ट सिटी के लिए काम किया जा सकता है। वे 24 घंटे पानी देने, मीटरिंग सिस्टम लागू करने, बिजली की 24 घंटे उपलब्धता, स्मार्ट मैनेजमेंट सहित अन्य मुद्दों पर अब तक किए कामों के साथ ही अलग-अलग फील्ड में हुए अाविष्कार की जानकारी भी देंगे।
निगमायुक्त मनीषसिंह ने बताया सीआईआई और नैसकॉम जैसी संस्थाओं के साथ हमने कोशिश की है कि देश में वे कंपनियां अपने अब तक के काम और स्मार्ट सिटी के लिए संभावित विकल्प भी बताएंगे, जिससे जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दी जा सके और सिस्टम को पारदर्शी के साथ आसान बनाया जा सके। इसमें प्रोजेक्ट पर अमल के साथ उसकी मॉनीटरिंग जैसे बिंदु भी शामिल होंगे। करीब 12 ऐसी प्रमुख कंपनियों ने बतौर स्पीकर अपने हेड को भेजने की सहमति भी दी है।
निगम अफसरों के साथ शहर को भी पता चलेगा कि स्मार्ट फील्ड में कितनी नई चीजें आ रही हैं, देश-दुनिया के किन प्रमुख बिंदुओं को हम हमारे प्रोजेक्ट के माध्यम से जनता तक पहुंचा सकते हैं। मेयर ने इन सेशन में सभी अधिकारियों को रहने के लिए भी विशेष निर्देश जारी किए हैं।
निगम अभी पानी, सीवरेज, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, डिजिटलाइजेशन, आईटी फ्रेंडली ई-गवर्नेंस, पब्लिक यूटिलिटी पर स्मार्ट सिटी के साथ अमृत में भी काम करने वाला है। ऐसे में इन कंपनियों की स्टडी, सुझाव और विकल्प भी पता चलेंगे। इससे निगम को आज के दौर में हो रही सारी तकनीकों की जानकारी आसानी से मिलेगी।
स्मार्ट सिटी की पहली शर्त है नागरिकों की सुविधा वह भी उसके हाथ में, मोबाइल पर, ऑनलाइन या घर पहुंच। यह काम अभी ये ही कंपनियां कर रही हैं। इंदौर नगर निगम अभी इस मामले में काफी पीछे है।
सिस्को , इन्फोसिस, माइक्रोसॉफ्ट इसी तरह के काम देश और विदेश के कुछ शहरों में अलग-अलग स्तर पर कर चुकी हैं। इसमें एल एंड टी और इन्फोसिस स्मार्ट सिटी सॉल्यूशन पर तो हेक्सागॉन सेफ्टी और इन्फ्रॉस्ट्रक्चर पर काम कर चुकी है। माइक्रोसॉफ्ट इंडस्ट्री सॉल्यूशन पर तो ओरेकल पब्लिक सेक्टर में काम कर चुकी है।
स्मार्ट हेल्थ, स्मार्ट एजुकेशन, स्मार्ट यूटिलिटी के नए प्रयोग, अाविष्कार और आयाम शहर को मिलेंगे।
क्या मिलेगा शहर को इन कंपनियों से
11.10 बजे शुरुआत होगी नैसकॉम और सीआईआई से।
11.20 से 11.35 तक तुषार मलिक, वाइस प्रेसिडेंट, एरिस कम्युनिकेशन।
11.35 से 11.50 तक लोकेश लोहिया, बिजनेस डेवलपमेंट लीडर, सिस्को।
11.50 से 12.05 तक सीमा जोशी, इंडिया टेक्नोलॉजीस, लिमिटेड।
12.20 से 12.35 तक आशीष अरोरा, रीजनल हेड, हेक्सागॉन।
12.35 से 12.50 तक हिमांशु शेखर एवं अंबिका खुराना, आईबीएम।
12.50 से 1.05 तक मितुल थापलियाल, हेड, इन्फोसिस।
1.50 से 2.05 तक गणेश नारायण, हेड ऑफ डिलीवरी, एल एंड टी इन्फोटेक।
2.05 से 2.20 तक राहुल शेवड़ेकर, डायरेक्टर, माइक्रोसॉफ्ट।
2.20 से 2.35 तक डॉ. के.वी. कृष्णा, वाइस प्रेसिडेंट, माइंड टेक।
2.35 से 2.50 तक सुधीर अग्रवाल, सीनियर डायरेक्टर, ओरेकल।
3.05 से 3.20 तक अविनाश के.आर., गवर्नमेंट बिजनेस, रॉबर्ट बोस, इंजीनियरिंग इंडिया लि.।
3.20 से 3.35 तक संजय परांजपे, चीफ मैनेजर, सीमंस लिमिटेड।