आपराधिक रिकॉर्ड वाले सूदखोरों की मॉनीटरिंग, एक गिरफ्तार
सूदखोरों की धमकियों से परेशान होकर प|ी व ढाई साल की मासूम बेटी की हत्या के बाद खुद जान देने वाले पवन लालवानी की मौत के मामले में फरार एक सूदखोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आपराधिक रिकॉर्ड वाले सूदखोरों की मॉनीटरिंग करेगी।
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार बुधवार को आरोपी संजू उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं नीलेश की तलाश में टीमें लगी रही। इधर द्वारकापुरी इलाके में आपराधिक रिकॉर्ड होने के बाद सूदखोरी के धंधे में उतरे कुछ गुंडा तत्वों की मानीटरिंग का जिम्मा पुलिस अफसरों ने सीएसपी सुनील पाटीदार को सौंपा है। वे जांच करेंगे कि कौन लोग इन धंधों में लिप्त हैं और गैरकानूनी ढंग से लोगों को ब्याज पर पैसा देने के बाद धमकाते हैं। वहीं अफसरों ने क्राइम वॉच (7049124445, 7049124444 व 0731-2510317) पर शिकायत करने की अपील की है।