पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवादों के कारण छह महीने में भी नहीं चुना जा सका स्थायी कुलपति

विवादों के कारण छह महीने में भी नहीं चुना जा सका स्थायी कुलपति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक कुलपति प्रो. आशुतोष मिश्र का छह माह का कार्यकाल 17 फरवरी को खत्म हो रहा। इतने समय में भी स्थायी कुलपति नहीं चुना जा सका। ऐसे में उनका कार्यकाल फिर बढ़ाया जाएगा। राजभवन से 16 फरवरी तक जल्द इस संबंध में आदेश जारी होंगे।

16 अगस्त 2015 को प्रो. डी.पी. सिंह के इस्तीफे के बाद प्रो. मिश्र कार्यवाहक कुलपति चुने गए थे। इस बीच नया कुलपति चुना जाना था। इसके लिए तीन बार कुलपति चयन कमेटी बनी, तीनों ही विवादों में रही। पहले दो बार कार्यपरिषद के सदस्यों के इस्तीफा देने से और तीसरी बार कोर्ट के आदेश पर कमेटी भंग हुई। अब नए सिरे से चयन कमेटी बनेगी, फिर नामों की पैनल के बाद कुलपति चुना जाएगा। इस प्रक्रिया में डेढ़ महीने लगेंगे। ऐसे में प्रो. मिश्र का कार्यकाल बढ़ना तय है।

नए सिरे से होगी प्रक्रिया- हाई कोर्ट द्वारा कुलपति चयन कमेटी भंग करने के बाद अब नए सिरे से चयन कमेटी चुनी जाएगी। हाई कोर्ट के आदेश की कॉपी राजभवन पहुंचने के बाद एक सप्ताह में प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...