पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंद रहा सराफा, 35 करोड़ का कारोबार प्रभावित

बंद रहा सराफा, 35 करोड़ का कारोबार प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो लाख की खरीदी पर पैन कार्ड अनिवार्य करने का विरोध

दो लाख से ज्यादा के आभूषणों की खरीदी पर पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में बुधवार को इंदौर सराफा बाजार सहित देशभर के ज्वेलर्स हड़ताल पर रहे। इसके कारण इंदौर में करीब 35 करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।

व्यापारियों ने कहा-पुराना नियम यथावत रखें

मध्यप्रदेश सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष व इंदौर चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकम सोनी ने बताया पहले पांच लाख की खरीदी पर पैन कार्ड अनिवार्य था। इसी नियम को यथावत रखा जाए। हड़ताल में व्यापारियों के साथ स्वर्णकार एसोसिएशन, बंगाली एसोसिएशन, दलाल एसोसिएशन, सोना-चांदी गलाना एसोसिएशन आदि भी साथ रहे।

खबरें और भी हैं...