स्वाइन फ्लू से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
इंदौर | स्वाइन फ्लू से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। वह निजी अस्पताल में भर्ती था। उसे मिलाकर जनवरी से अब तक इस बीमारी से दो मौतें हो चुकी हैं। वहीं निजी अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज की हालत भी क्रिटिकल है। जिस व्यक्ति की मौत हुई वह 44 साल का था और 26 जनवरी से भर्ती था। उसकी 28 जनवरी को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आईडीएसपी इंचार्ज डॉ. जीएस सोड़ी ने स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि की।