पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • व्यापमं घोटाला : पंकज त्रिवेदी को तीसरी बार भी कोर्ट में नहीं किया पेश

व्यापमं घोटाला : पंकज त्रिवेदी को तीसरी बार भी कोर्ट में नहीं किया पेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापमं घोटाले के प्रमुख आरोपी पंकज त्रिवेदी को अनुपातहीन संपत्ति के मामले में बुधवार को तीसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं किया गया। भोपाल जेल प्रशासन ने कोर्ट को वारंट पर जानकारी दी कि पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने से आरोपी को इंदौर नहीं भेजा जा सका।

विशेष न्यायाधीश बीके पालोदा के समक्ष सुनवाई में त्रिवेदी को भोपाल जेल से लाना था। इससे पहले 5 फरवरी को भी सुनवाई में उसे पेश नहीं किया था। आरोपी त्रिवेदी की गैर मौजूदगी में लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी व जांच अधिकारी दौलत सिंह के बयान लोकायुक्त पुलिस के वकील ने कराए।

कुछ दस्तावेज नहीं होने से शेष बयान 24 फरवरी को होंगे। कोर्ट ने अगली सुनवाई में आरोपी को हर हालत में पेश करने के आदेश दिए। उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने त्रिवेदी के विनय नगर इंदौर व भोपाल स्थित मकानों पर 29 जनवरी 2014 को छापा मारकर मकान, जमीन सहित करोड़ों की संपत्ति पकड़ी थी, जिसमें 84 लाख सात हजार रुपए की काली कमाई पाई गई है।

खबरें और भी हैं...