चांद पर पानी...
चांद पर पानी...
नासा को चांद पर 10000 टन पानी मिला।
स्वाद भी बिलकुल भारतीय पानी जैसा ही है। जांच करने पर पता चला है कि यह तो वही पानी है जो भारतीय महिलाओं ने करवाचौथ पर चांद को पिलाया था। चलो अब वहां भी पानी दिक्कत नहीं होगी।
दीपक श्रीचंद
प|ी- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो?
पति- बहन है।
प|ी- तो फिर इतनी धीमी आवाज में
किसलिए?
पति- तेरी है, इसलिए।
राजू शर्मा, इंदौर
ठंड में ठिठुरते देखकर...
दो महिलाओं को जब...
शॉल देने की कोशिश की गई
तो वो गुस्सा कर बोलीं...
जाइए काम करिए अपना,
हम गरीब नहीं हैं...
हम तो शादी में जा रहे हैं।
जगजीत सिंह चावला, इंदौर
लड़का- ए सुनो ना। हम कईसे मान लें कि तुम हमें प्यार करती हो?
लड़की- याद करो दुई साल पहिले तुम अपनी जिज्जी संग हमाये घर आए थे और हमाये आंगन के कोने में गुटखा थूके थे।
लड़का- हां-हां याद है, तो उससे क्या पता चलेगा प्यार का।
लड़की- हम आज तक ऊ जगह गोबर से इसलिए नहीं लीपे कि कहीं तुमाए प्यार की निसानी ना मिट जाय।
रफीक खान, इंदौर
दुनिया के सबसे सच्चे प्रेमी कौन हैं?
लैला मजनू?, नहीं...
शीरी-फरहाद?, नहीं...
सोहनी-महिवाल?, नहीं...
दुनिया के सबसे सच्चे प्रेमी हैं..
मोबाइल और चार्जर
दोनों को एक-दूसरे के बगैर नहीं चलता...
और बगैर मोबाइल के चार्जर ऐसे “लटक” रहा होता है जैसे अपने प्रेमी की जुदाई के गम में खुद को फांसी लगा ली हो।
सचिन गुप्ता
from readers