शुभम के शतक से मध्यप्रदेश संभला
इंदौर | शुभम शर्मा (149*) के शतक और मुकुल राघव (64) के अर्धशतक की मदद से मप्र हैदराबाद में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय क्वार्टर फाइनल मैच में संभलने में कामयाब रहा। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। इसकी मदद से मप्र ने पहले दिन स्टंप्स तक 5 विकेट पर 284 रन बनाए। संक्षिप्त स्कोर : मप्र पहली पारी : 89.2 ओवर में 5 विकेट पर 284 रन (मुकुल राघव 64, शुभम शर्मा 149*, आशुतोष सिंह 40, पार्थ साहनी 16 रन, सिराज, आकाश भंडारी, तनय, साकेत 1-1 विकेट).