महू-मुंबई में फाइनल आज
खेसं. इंदौर | सेंट्रल बैंक मुंबई और रॉयल क्लब महू ने लक्ष्मणसिंह गौड़ स्मृति ऑल इंडिया फुटबॉल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। नूतन स्कूल मैदान पर सेमीफाइनल में सेंट्रल बैंक मुंबई ने बीईजी पुणे को सडनडेथ में 7-6 से हराया। निर्धारित समय तक मैच गोलरहित रहा। टाईब्रेकर में भी दोनों टीमें 4-4 से बराबरी पर थीं। दूसरे मैच में रॉयल क्लब महू ने सिटी इलेवन नीमच को 2-1 से हराया। महू के लिए 22वें मिनट में विनीत यादव और 60वें मिनट में कीर्ति तिवारी ने गोल दागे। फाइनल गुरुवार को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। विजेता टीम को 1 लाख और उपविजेता को 51 हजार की इनामी राशि दी जाएगी। पुरस्कार वितरण प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी, महापौर मालिनी गौड़ के आतिथ्य में होगा।