ट्रेन की टक्कर से कॉन्ट्रेक्टर की मौत
एमआर-10 आरओबी के नीचे एक कॉन्ट्रेक्टर की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई। पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है, वहीं परिजन का कहना है कि परिवार में कोई ऐसी समस्या नहीं है कि ऐसा कदम उठाना पड़े। वे घटना को लेकर शंका जता रहे हैं।
हीरानगर पुलिस के अनुसार मृतक बाबूलाल (42) पिता बना गोड़खे निवासी जगजीवनराम नगर हैं। एक किसान ने उनके बारे में जानकारी दी थी। वे ट्रेन से कैसे टकराए इसकी जांच की जा रही है। घटना हादसा है या खुदकुशी ये पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। इधर, साले श्याम का कहना है उनका परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है। उनके दो बेटे व एक बेटी है। गुरुवार दोपहर 2 बजे वे घर आए थे, चाय पी और कुछ काम का बोलकर निकल गए थे। वे खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकते।