पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंघाना के अंतरराज्यीय तस्कर के थे बीस पिस्टल, तलाश जारी

सिंघाना के अंतरराज्यीय तस्कर के थे बीस पिस्टल, तलाश जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
20 पिस्टल के साथ रेलवे पुलिस ने जिस डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार किया था उसके पीछे अंतरराज्यीय तस्कर का नाम सामने आया है। वह सिंघाना का रहने वाला है और हथियार भी उसी के थे। तस्कर की तलाश कई प्रदेशों की पुलिस और एसटीएफ कर रही है।

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 5 से शाकिर पिता वली पठान निवासी इंद्रा कॉलोनी को पकड़ा था। वह 20 पिस्टल की डिलीवरी देने ग्वालियर जा रहा था। हर पिस्टल के 2-2 हजार रुपए मिलना थे। वह पहले भी हथियार ले जा चुका था। एसपी महेशचंद जैन ने जांच की तो पता चला शाकिर से जिन लोगों ने मोबाइल पर बात की वे फर्जी सिम से बात कर रहे थे। उनका नाम-पता भी किसी और का है। ये हथियार मनावर थाना क्षेत्र के सिंघाना गांव के सिकलीगर जगतसिंह सरदार के थे। वह वहां नहीं रहता, लेकिन हथियारों की सप्लाई करवाता है। वह देशभर में कॉन्ट्रेक्ट पर हथियार पहुंचाता है। पुणे, दिल्ली, मुंबई और गुजरात पुलिस को भी जगतसिंह की तलाश है। एसटीएफ भी लंबे समय से उसे ढूंढ रही है।

खबरें और भी हैं...