पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अबूझ मुहूर्त में कई समाजों में हुआ सामूहिक विवाह

अबूझ मुहूर्त में कई समाजों में हुआ सामूहिक विवाह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसंत पंचमी पर शुक्रवार को विद्या की देवी सरस्वती का कई स्थानों पर पूजन किया गया। विद्यारंभ संस्कार एवं अक्षर ज्ञान के कार्यक्रम भी हुए। अनेक शुभ संकल्पों का श्रीगणेश भी हुआ। दिनभर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का सिलसिला चला। अबूझ मुहूर्त में कई समाजों में सामूहिक विवाह भी हुए। इसमें कई जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे। शनिवार को भी कई जगह वसंत पंचमी मनेगी। कई समाजों में परिचय सम्मेलन भी होंगे। हालांकि विद्वानों ने इस दिन पंचमी तिथि क्षय बताई है।

क्षत्रिय कुमावत समाज- क्षत्रिय कुमावत समाज का पहला नि:शुल्क सामूहिक विवाह आईटीआई रोड स्थित कनकेश्वरी धाम में हुआ। इसमें 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। चल समारोह भी निकाला गया। विधायक उषा ठाकुर ने सभी जोड़ों को विवाह का प्रमाण पत्र सौंपा। वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीलाल मारोठिया, दिलीप वर्मा, लीलाधर दौराया, राहुल डूंगरवाल एवं दिलीप टिकोलिया के आतिथ्य में 10 हजार से ज्यादा समाजजन शामिल हुए। संयोजक सतीश कुमावत, दिनेश देवाल एवं अध्यक्ष केदार मांडीवाल ने बताया नवयुगलों गृहस्थी का सामान दिया गया।

लोधी समाज- लोधी समाज आदर्श सामूहिक विवाह समिति द्वारा पंत वैद्य कॉलोनी स्थित आरएसएस मैदान पर आयोजन किया गया। आठ जोड़े बंधन में बंधे। संयोजक नर्मदा प्रसाद कौशल व ललित पंवार ने जानकारी दी।

मारु समाज- मारु प्रजापति समाज उत्कर्ष संगठन द्वारा सामूहिक विवाह दलालबाग पर किया गया। बद्रीलाल छापरवाल ने बताया इसमें 12 जोड़ों का विवाह हुआ।

खटीक समाज- खटीक संघ द्वारा सामूहिक विवाह बंगाली क्लब के समीप ऋतुराज मांगलिक भवन पर आयोजन किया गया। इसमें 14 जोड़ों का विवाह हुआ।

इन समाजों में हुए सामूहिक विवाह
दो दिनी फाग महोत्सव शुरू
मालवीय नगर स्थित खाटूश्याम और राम-निराले हनुमान मंदिर में दो दिनी फाग महोत्सव शुरू हुआ। सुबह 9 बजे पं. मदनलाल शर्मा के सान्निध्य में शोभायात्रा निकली, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई फिर मंदिर पर समाप्त हुई। खाटू श्याम सेवक मंडल समिति के पं. पुरुषोत्तम भारद्वाज ने बताया शनिवार शाम 7 बजे कान्हा गार्डन में भजन संध्या होगी। श्याम बाबा का फूलों से शृंगार कर छप्पन भोग लगेगा।

महालक्ष्मी का अभिषेक आज
यशवंतगंज स्थित प्राचीन रामानुजकोट मंदिर में शनिवार को वसंत पंचमी उत्सव मनाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष बीके झंवर ने बताया सुबह 10 बजे मंदिर में प्रतिष्ठित पद्मावती-महालक्ष्मी का अभिषेक होगा।

आईटीआई रोड स्थित कनकेश्वरी धाम में हुए क्षत्रिय कुमावत समाज के सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद दुल्हनें।

खबरें और भी हैं...