एसपी ऑफिस के पास स्थित इंश्योरेंस कंपनी में दो लाख की चोरी
पूर्वी क्षेत्र में एसपी ऑफिस के पास स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी से बदमाश 2 लाख रुपए व अन्य सामान चुरा ले गए। कर्मचारी सुबह जब ऑफिस पहुंचे तब घटना का पता चला।
पलासिया पुलिस के अनुसार वारदात सीके नायडू बिल्डिंग की है। यहां पहली मंजिल पर रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी का ऑफिस है। गुरुवार देर रात बदमाश मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे और तिजौरी तोड़कर उसमें से 2 लाख रुपए व अन्य समान चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे के करीब कर्मचारी जब आए तो देखा सामान अस्त-व्यस्त है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिस बिल्डिंग में वारदात हुई है वह पूर्वी क्षेत्र की एसपी मोनिका शुक्ला के ऑफिस के पास है। यहीं पर एडीजी नारकोटिक्स, पलासिया व नारकोटिक्स थाना भी है। बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड भी रहते हैं, फिर भी बदमाश वारदात कर गए।