साइबर अपराध से बचाव का मूलमंत्र है जागरूकता
वर्तमान में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही साइबर अपराध भी बढ़े हैं। इनसे जागरूकता से ही बचा जा सकता है। वहीं साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नए अवसर भी खुलते जा रहे हैं। विद्यार्थी इसमें करियर बना सकते हैं।
ये बातें शुक्रवार को पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल के डायरेक्टर व आईजी वरुण कपूर ने कही। वे देवी अहिल्या शिशु विहार में विद्यार्थियों और फैकल्टी को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे ‘संकल्प’ अभियान के तहत जानकारी दे रहे थे। पुलिस अधीक्षक सुदीप गोयनका ने इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के साथ आईटी एक्ट की जानकारी दी। कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यशस्वी दवे और निखिल वर्मा को आईजी कपूर ने प्रमाण-पत्र और गोल्डन बैज से सम्मानित भी किया।
देवी अहिल्या शिशु विहार में विद्यार्थियों को जानकारी देते आईजी कपूर।