अस्थि कलश पूजन और आयंबिल महोत्सव 15 को
इंदौर। आचार्य नवर|सागर सूरीश्वर की स्मृति में 15 फरवरी को आयंबिल तप महोत्सव, गुरु भक्ति संध्या का आयोजन गुरु भक्तों द्वारा किया जाएगा। आयोजक समूह के दिलीप सी. जैन ने बताया सुबह 11 बजे से आयंबिल तप महोत्सव होगा। साथ ही बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स रेसकोर्स रोड पर शाम 7.30 बजे से गुरु भक्ति शाम में मुंबई के संगीतकार विक्की डी. पारीख एवं गुजरात के गायक नीलेशभाई राजावत की टीम भजनांजलि पेश करेगी। इस मौके पर आचार्य भगवंत के अस्थि कलश पर श्रद्धा सुमन समर्पण का मुख्य आयोजन भी होगा।