पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभाग की गोपनीय जानकारी लीक की तो होगी कार्रवाई

विभाग की गोपनीय जानकारी लीक की तो होगी कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | वन विभाग की गोपनीय जानकारी, अफसर-कर्मचारियों के बीच हो रहे विवाद, मीडिया में लीक नहीं किए जाने को लेकर वन संरक्षक ने एसडीओ और रेंजर को नोटिस दिए हैं। हिदायत दी है कि सर्विस रूल्स कंडक्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों महू एसडीओ की गाड़ी जंगल में खराब हो गई थी। मानपुर रेंजर से एसडीओ ने मदद मांगी तो उन्होंने दूसरी गाड़ी जंगल में नहीं भेजी। यह मामला दबाया जा रहा था। यह उजागर होने के बाद मुख्य वन संरक्षक ने वन संरक्षक वीके वर्मा को निर्देश दिए कि जानकारी सार्वजनिक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्हें पहले नोटिस देकर हिदायत दी जाए। दूसरी दफा नोटिस देंगे।

खबरें और भी हैं...