पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोटो खिंचवाने में पातालपानी की खाई में गिरा युवक, पेड़ पर अटका, बची जान

फोटो खिंचवाने में पातालपानी की खाई में गिरा युवक, पेड़ पर अटका, बची जान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस और लोगों ने रस्सी के सहारे निकाला

भास्कर संवाददाता | महू / इंदौर

दोस्त के साथ पिकनिक मनाने पातालपानी गया एक युवक खाई में गिर गया। गनीमत रही कि उसके कपड़े खाई में ही एक पेड़ की डाल पर अटक गए। चौकीदारों और पुलिस जवानों ने रस्सा डालकर उसे बचा लिया। बताते हैं कि खाई के पास फोटो खिंचवाने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया था। युवक नशे में था।

बड़गोंदा पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार शाम की है। पंचम की फैल निवासी शैलेंद्र पिता कन्हैयालाल अहिरवार (45) दोस्तों के साथ पातालपानी घूमने गया था। वहां उसने शराब पी और नशे में धुत होकर खाई के पास पहुंचा। बताया गया है कि वह फोटो खिंचवाने के लिए गया था और संतुलन बिगड़ने से खाई में जा गिरा। शोर सुन लोग मौके पर पहुंचे और नीचे देखा तो वह एक पेड़ की डाल पर लटका मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों व चौकीदारों के साथ रस्सा डालकर उसे सुरक्षित निकाल लिया। उसे मामूली चोटें आई हैं। उसे एंबुलेंस 108 से एमवाय अस्पताल भेजा गया।

खबरें और भी हैं...