स्वामी रामनरेशाचार्य आज आएंगे
इंदौर| जगदगुरु स्वामी रामनरेशाचार्य सूरत में महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद बुधवार को सड़क मार्ग से इंदौर आएंगे। सत्संग मंडल के संयोजक विष्णु बिंदल व गोपालदास मित्तल ने बताया जगदगुरु यहां नवरतन बाग स्थित श्रीनिवास पर 13 फरवरी तक सुबह 9.30 से 11 बजे तक वसंतोत्सव के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रतिदिन उनके प्रवचन होंगे।