पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा की जानकारी लेने पहुंचे तो पता चला संचालक स्कूल बंद कर भाग गया

परीक्षा की जानकारी लेने पहुंचे तो पता चला संचालक स्कूल बंद कर भाग गया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम ­: बिल्डिंग की शिकायत लेकर पहुंचे सिख समाजजन
बिल्डर दे रहा मारने की धमकी
कलेक्टोरेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में पहुंचे अभिभावक ने उमरिया गांव के स्कूल सेंट विस्डम की शिकायत की। अभिभावक विनिता सिंह ने कलेक्टर पी. नरहरि को बताया कि स्कूल में कुछ दिन पहले जब छात्र और अभिभावक दसवीं की परीक्षा की जानकारी लेने पहुंचे तो स्कूल बंद मिला। बाद में पता चला कि संचालक संतोष ठाकुर स्कूल बंद कर भाग गया है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में 50 बच्चे थे, इन बच्चों के एक साल बिगड़ जाएंगे। स्कूल की फीस के नाम पर 50 हजार रुपए भर चुके हैं। कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा अधिकारी को तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अभिभावकों से कहा कि वे बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाते समय स्कूल की मान्यता के संबंध में जानकारी जरूर जांच लें।

जनसुनवाई में ओल्ड पलासिया के कुछ रहवासी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय तुकोजीराव पंवार के खाली पड़े प्लॉट पर लोग कचरा फेंकते हैं। प्लॉट बड़ा है, जिसके चलते काफी कचरा वहां जमा हो जाता है। कलेक्टर ने नगर निगम को सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए और प्लॉट स्वामी से संपर्क कर बाउंड्रीवॉल बनवाने के लिए कहा। स्कीम 94 के भी कुछ रहवासी पहुंचे और वहां खाली पड़ी जमीनों पर कब्जे होने की शिकायत की। एक महिला अपने बेटे की खून लगी टी-शर्ट लेकर पहुंची और उसके साथ गुंडों द्वारा मारपीट करने की शिकायत की, कलेक्टर ने संबंधित पुलिस थाने को कार्रवाई करने के लिए कहा।

पुलिस
नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई में 61 शिकायतें की गईं। इस दौरान प्रताप नगर में किसी बिल्डिंग की शिकायत लेकर सिख समाज के लोग पहुंचे। निगम द्वारा कार्रवाई की जानकारी दी तो वे संतुष्ट होकर चले गए। इसके बाद एक मीडियाकर्मी का शिकायत देने को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर हंगामे की स्थिति बनी। इस दौरान मौजूद निगमायुक्त मनीष सिंह ने सभी शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करने का आदेश दिया।

डीआईजी ऑफिस में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में खजराना के रहने वाले रितु सोमानी, प्रीति सोनी व अन्य ने बिल्डर केके कोठारी, उसके पिता पंकज कोठारी की शिकायत की। प्रीति ने बताया वे मां के नाम से डकाच्या में मूक-बधिर स्कूल खोलना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने डकाच्या की गणेशधाम कॉलोनी में 5 हजार वर्गफीट जमीन का सौदा बिल्डर कोठारी से किया था। उन्होंने तीस लाख रुपए ले लिए लेकिन न जमीन दी और न ही रजिस्ट्री करवा रहे हैं। परेशान होकर जब उन्होंने बिल्डर के चक्कर लगाए तो उन्होंने गोली से उड़ाने की धमकी दी। ऐसे ही रितु के परिवार के लोगों ने आरोपियों को दस लाख रुपए दे चुके हैं। डीआईजी ने जांच के आदेश दिए। सिमरोल की रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की ने बताया उसके साथ गांव के ही तीन लोगों ने गैंगरेप किया, लेकिन पुलिस ने एक के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज की। विद्या नगर की पुष्पमाला बिल्डिंग के रहवासियों ने पालतू श्वान की शिकायत की।

कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में पहुंचे अभिभावक ने उमरिया गांव के स्कूल सेंट विस्डम की शिकायत की।

खबरें और भी हैं...